प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में 'संगीत एवं मानसिक स्वास्थ्य' विषय पर शुक्रवार को व्याख्यान हुआ।मुख्य वक्ता प्रो. इच्छा नायर ने छात्राओं को संगीत के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के प्रभावी तरीके बताए। कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं में अवसाद और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है, जिसे संगीत के जरिए काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। प्राचार्य प्रो. अमिता शुक्ला के निर्देशन में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...