संगीतमय सुंदरकांड के बाद किया भंडारा
मुरादाबाद, मई 12 -- कुमारतनय वैश्य युवा संगठन ने दूसरे बड़े मंगलवार को हनुमान वाटिका में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इसमें गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। देर तक बालाजी का जयघोष होता रहा। देर सायं आरती हुई। बालाजी को भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। आयोजन में कुमारतनय वैश्य सभा, कुमारतनय वैश्य महिला सभा एवं कुमारतनय वैश्य यूथ क्लब का सहयोग रहा। मुख्य रूप से डा. विशेष गुप्ता सहित पराग गुप्ता, मनोज गुप्ता, सौम्या गुप्ता, मनीष गुप्ता,अनमोल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.