अररिया, अप्रैल 6 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रविवार को स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री हनुमान महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा परिसर जय श्री राम तथा बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। महोत्सव की मुख्य विशेषता संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ रहा, जिसमें 108 महिलाओं ने एक स्वर में पाठ कर भक्ति की अनुपम मिसाल पेश की। पूरे वातावरण में भक्ति रस की सरिता बहती रही, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सुंदरकांड पाठ की शुरुआत संगीता बाहेती एवं मैना बाहेती द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्यामा राठी और कौशल सोमानी ने मनमोहक अंदाज में किया। इस अवसर पर बाबा बजरंग बली का भव्य दरबार सजाया गया, जिसे फूलों और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.