गंगापार, मार्च 6 -- अखिल भारतीय प्रेम मानस प्रचार समिति कबरा की ओर से गांव में पांच दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 11 से 15 मार्च तक किया जाएगा। इस संबंध में समिति के कार्यालय पर शुक्रवार को अध्यक्ष धवल प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कबरा गांव स्थित विशाल वटवृक्ष के नीचे सामूहिक जनकल्याण के उद्देश्य से श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में महाराष्ट्र के निर्मल कुमार शुक्ल कथावाचक के रूप में रहेंगे। बैठक में विद्याधर मिश्र, शिवाकांत पांडेय, कृष्ण प्रकाश तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, पंकज मिश्र, ज्ञानचंद केसरी, शिव प्रकाश तिवारी व रमेश चंद्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...