मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- साहेबगंज, हिसं। रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में साध्वी देवी पूजा के श्रीमद्भागवत पुराण की संगीतमय कथा पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। साध्वी ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण कथा के श्रवण मात्र से जीवन की सार्थकता पूर्ण हो जाती है। साध्वी ने भक्ति महारानी और धुंधकारी की कथा सुनाई। उन्होंने भक्ति चरित्र को मनुष्य के लिए मूल्यवान बताया। इस अवसर पर ठाकुर जी का दर्शन, राधा-रानी की झांकी दिखाई गई। महंत रामजी दास तथा साध्वी देवी पूजा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुनील मिश्र ने संचालन किया। गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जंगबहादुर सिंह, पूर्व मुखिया महेश्वरी सिंह, ओमप्रकाश प्रसाद, जयप्रकाश सर्राफ, फुंटा सिंह, समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...