शाहजहांपुर, मार्च 29 -- खुटार। ग्राम चाँदपुर में श्री शिवा-महेश्वरनाथ धाम पर शनिवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा गोमती जी से पवित्र जल लेने के लिए सुनासीर नाथ धाम के लिए निकली। कलश यात्रा क्षेत्र में धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के आयोजन का संचालन श्री रामचरितमानस पाठ समिति चाँदपुर, खुटार द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा में रामगोपाल शुक्ला मुख्य यज्ञमान, हरिप्रसाद दीक्षित, रामकिशोर अवस्थी सहित कई भक्तगढ़ कलश यात्रा में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.