गुमला, जून 2 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुम्बो गांव स्थित कांची कामाकोठी सेवा केंद्र के गोपी मंडप में आयोजित संगीतमय रामायण कथा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। कथा के सातवें दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के संदेशों का श्रवण किया। कथा स्थल पर प्रतिदिन उमड़ रही भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर है। श्रीचित्रकूट धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य सत्यप्रताप बाजपेई अपने ओजस्वी व मधुर प्रवचन से रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवीय मूल्यों का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं,बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली संपूर्ण मार्गदर्शिका है। भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण प...