काशीपुर, मार्च 12 -- जसपुर। संगीतमय भागवत कथा सुनने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक आचार्य संजीव वशिष्ट ने धुंधकारी का प्रसंग सुनाया। इस दौरान लोगों ने प्रभु से प्रार्थनायें की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कोतवाली के सामने धर्मशाला मंदिर में संगीतमय भागवत कथा सुनने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वृंदावन धाम से आए कथावाचक आचार्य संजीव वशिष्ट ने धुंधकारी के मोक्ष के बारे में बताया। साथ ही प्रभु के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यहां ठाकुर शैलेंद्र गहलोत, सनी पधान, सिद्वार्थ सिंघल, विकल चौहान, हरीश टोनी, सतीश, सरिता चौहान, बबीता रुहेला, विकास उर्फ विक्की, राम अवतार, पूनम राजपूत रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...