छपरा, मार्च 24 -- गुरु, धर्म और सनातन के सम्मान पर दिया जोर, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण फोटो- 5 राज भवन पैलेस राठौर टोला में आयोजित संगीतमय भागवत कथा में सोमवार को कथा सुनाते आरुष महाराज जी 6 राज भवन पैलेस राठौर टोला में आयोजित संगीतमय भागवत कथा में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गड़खा, एक संवाददाता। कथा वाचक धर्मगुरु आरुष महाराज जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहां अपने गुरु, धर्म, साधु-संतों और सनातन परंपरा की आलोचना होती हो, ऐसे स्थान का सदैव परित्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा ऐसे लोगों की संगत में रहना चाहिए जो अच्छे कार्यों में सहयोग करें और बुरे कार्यों से दूर रहने की प्रेरणा दें। राज भवन पैलेस राठौर टोला में आयोजित संगीतमय भागवत कथा इन दिनों क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है।कथावाचक ...