बलरामपुर, जनवरी 1 -- बलरामपुर संवाददाता। प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने वाले जिले के श्रद्धालुओं को परिवहन विभाग ने गुरुवार से अतिरिक्त बसों की सेवा उपलब्ध कराई है। माघ मेले को लेकर परिवहन विभाग ने 24 घंटे श्रद्धालुओं को बस सेवा देने की तैयारी की है। श्रद्धालु गण ऑनलाइन टिकट बुकिंग करा कर बस से प्रयागराज की यात्रा कर सकते हैं। संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं को बस डिपो से अतिरिक्त 50 बसों की सेवा दी जा रही है, जो सीधे बलरामपुर से प्रयागराज जाएंगी। प्रयागराज में गुरुवार से माघ मेले का शुभारंभ हो गया है। जो 15 फरवरी को माघ मेले का समापन किया जाएगा। सनातन परंपरा से जुड़े पर्व में त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग पूरी तरह से तैयार है। प्रयागराज के संगम तट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.