नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। संगम विहार में नई सड़क बनाने के लिए पेड़ों का सर्वे अगले माह से शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सर्वे के आधार पर वृक्ष संरक्षण योजना बनाई जाएगी, जिससे निर्माण के रास्ते में आ रहे ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को प्रत्यारोपित कर बचाया जा सके। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वृक्ष प्रत्यारोपण नीति 2020 का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस सड़क के बनने पर संगम विहार के लोगों का महरौली-बदरपुर रोड पर पहुंचना आसान हो जाएगा। संगम विहार के लोग मौजूदा वक्त में महरौली-बदरपुर रोड तक पहुंचने के लिए रतिया मार्ग का उपयोग करते हैं। यह मार्ग लगभग तीन किलोमीटर लंबा है, लेकिन संकरा होने के कारण इस पर दिन भर यातायात जाम रहता है। इस वजह से महरौली-बदरपुर रोड तक पहुंचने में ...