प्रयागराज, अगस्त 13 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत 42वीं वाहिनी पीएसी जवानों ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़क मार्ग और यमुना में मोटरबोट पर सवार होकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की। सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र के गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। रैली का मुख्य आकर्षण संगम की पावन धाराओं में मोटरबोट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए रैली का नेतृत्व करना रहा। पीएसी जवानों के राष्ट्रभक्ति के नारों और अनुशासित मार्च ने पूरे संगम क्षेत्र में देशभक्ति की अलख जगाई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पीएसी जवानों ने तिरंगा रैली निकाल कर दिया देशभक्ति का संदेश यह भी पढ़ें- भारत माता की जय के नारों से गूंजी तीर्थनगरी...