संगम में फिर चढ़ा पानी, यमुना ने बढ़ाई चिंता
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज। संगम क्षेत्र में एक बार फिर गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। बीते 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में करीब 35 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके चलते संगम के आसपास के तटों पर पानी तेजी से चढ़ने लगा है। वहीं, छतनाग में गंगा का जलस्तर भी 57 सेंटीमीटर बढ़ा है। बदले मौसम के मिजाज और लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा-यमुना के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। यमुना में बढ़ाव के कारण संगम क्षेत्र में पानी का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो संगम के गुलजार हो चुके तटों पर अगले चरण में करीब एक मीटर तक और पानी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।पितृपक्ष से पहले संगम क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और तीर्थयात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। घाटों पर स्नान और धार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.