प्रयागराज, मई 8 -- संगम क्षेत्र में नाव संचालकों की तीर्थ यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों पर जल पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। अब तक अधिक किराया वसूलने वाले आठ नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिसकर्मी तीर्थ यात्री बनकर घाटों पर निगरानी कर रहे हैं। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि संगम स्नान और नौका विहार के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से तय किराए से कई गुना अधिक धन लिया जा रहा है। इस पर जल पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मी आम यात्री बनकर घाटों पर पहुंच रहे हैं और नाविकों द्वारा वसूले जा रहे किराए की जानकारी जुटा रहे हैं। जल पुलिस थाना प्रभारी रविंद्रनाथ गोंड ने बताया कि सभी नाविकों और बोट संचालकों को निर्धारित किराया सूची का पालन करने के निर्देश दिए हैं। घाटों पर किराया सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित...