प्रयागराज, जनवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से 14 जनवरी को निकले 165 श्रद्धालुओं का दल वसंत पंचमी स्नान के लिए संगमनगरी पहुंचा। जत्थे के हर सदस्य के चेहरे पर अलग ही आस्था और उल्लास झलक रही थी। करीब नौ दिन की इस तीर्थ यात्रा में वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन की परिक्रमा के बाद जब श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे तो संगम में डुबकी लगाकर उन्हें जो आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा मिली, उसकी अनुभूति शब्दों में बयां करना मुश्किल था। श्रद्धालुओं ने नेहरू पार्क क्षेत्र में बने पार्किंग स्थल में अपनी बस खड़ी की। सुबह करीब पांच बजे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग संगम स्नान के लिए निकले। बस अड्डे के बाहर से 40 रुपये प्रति सवारी की दर से मिले ऑटो ने उन्हें स्नान घाट के नजदीक पहुंचाया। वहां से श्रद्धालु पैदल चलते हुए स...