प्रयागराज, फरवरी 12 -- जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश ने संगम प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में जस्टिस यशोदा नंदन एकादश को 58 रन से हराया। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आनंद शुक्ला-मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए प्रतियोगिता बुधवार को केपी इंटर कॉलेज मैदान पर शुरू हुई। जस्टिस द्विवेदी एकादश ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 269 रन (राहुल राज पाल 75, तेजस मिश्र 39, सचिन तिवारी 26, कृष्णा साहू 26, देवांश पाठक 24, सुमित अग्रवाल 23, अखिल कश्यप 3/45, बादल कुमार 2/25) बनाए। जवाब में जस्टिस नंदन एकादश 211 रन (मधुकर शुक्ला 56, अखिल कश्यप 46, युवराज सिंह 22, अखिलेश यादव 21, विशाल यादव 4/41, राहुल राज पाल 2/37) ही बना सकी। राहुल राज पाल को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. उमर हसन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में शिशिर मेहरोत्रा ए...