संगम पोर्टल से युवाओं को मिलेगी नौकरी, कंपनियां खुद करेंगी चयन
आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। सेवायोजन विभाग ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार संगम पोर्टल तैयार कराया है। वहीं जिले के उच्च शिक्षण और तकनीकी संस्थानों को भी पोर्टल से जोड़ा गया है। देश-विदेश की कंपनियां इस पोर्टल पर अपनी रिक्तियां अपलोड करेंगी। इस वर्ष अप्रैल से अब तक कुल 11 रोजगार मेले में 750 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
रोजगार संधन का उद्देश्य सेवायोजन क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक राममूर्ति ने बताया कि युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के लिए विभाग की तरफ से संगम पोर्टल बनाया गया है। पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध नौकरियों और रोजगार मेलों की जानकारी मिलती रहेगी। अलग-अलग कंपनियों के लिए बार-बार आवेदन फार्म भरने की जरूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.