प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। संगम नोज पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। संगम नोज पर उस दिन छह ब्लॉक बनाए जाएंगे। आठ हजार लोगों को एक साथ बैठाकर योगाभ्यास कराया जाएगा। जिले के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रमुख सचिव सहकारिता को यहां का नोडल बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- योग दिवस की तैयारियों को करें पूराकार्यक्रम का समय संगम पर सुबह छह से साढ़े सात बजे के बीच योगाभ्यास कराया जाएगा। बड़ा मंच बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंच पर मुख्य योग प्रशिक्षक, मुख्य अतिथि, नोडल अफसर, अन्य जन प्रतिनिधि व वरिष्ठ अफसर बैठेंगे जबकि सामने छह ब्लॉक बनाए जाएंगे। तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाने का काम किया जा रहा है। जिस प...