प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज में आगामी माघ मेला-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी तैयारी को परखने के लिए मंगलवार को एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में एटीएस और मेला पुलिस की संयुक्त टीम ने संगम घाट पर एक मॉक ड्रिल को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस तलाशी पर कैमरा अनिवार्य, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश इस अभ्यास का असली मकसद यह देखना था कि अगर मेले के दौरान अचानक कोई आतंकी खतरा पैदा हो जाए या कोई आपात स्थिति बन जाए तो सुरक्षा बल कितनी तेजी और तालमेल के साथ कार्रवाई कर सकते हैं। इस दौरान जवानों ने बम मिलने की सूचना पर कार्रवाई करने संदिग्ध लोगों को पहचानने और उन्हें पकड़ने का अभ्यास किया। साथ ही अगर भीड़ में भगदड़ मच जाए तो कैसे लोगों को बचाया जाए और रेस्क्यू ऑपरेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.