प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। सतना से आए एक परिवार का संगम नोज पर स्नान के दौरान पर्स चोरी हो गया। दारागंज थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सतना निवासी प्रवीण भावसार 20 मई को परिवार के साथ संगम नोज पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में चार मोबाइल फोन, पच्चीस हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, विभिन्न बैंकों के एटीएम व क्रेडिट कार्ड समेत जरूरी कागजात थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...