प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। संगम क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दो दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों को तोड़ दिया गया। क्षेत्र में दो कच्चे मकान भी तोड़े गए हैं। संगम और परेड के हिस्से में अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण हटाए जाने की जानकारी दुकानदारों को नहीं थी। अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर टीम पहुंची तो दुकानदार सामान लेकर भागने की कोशिश करने लगे।जगदीश रैंप और रामघाट पर जो दुकानदार सामान समेटकर नहीं भाग सके, उनका नुकसान हुआ। अस्थायी दुकानें टूटीं और बेचने के लिए रखा सामान भी नष्ट हो गया। इसी प्रकार परेड में भी कुछ दुकानों को तोड़ा गया। दो घंटे तक संगम क्षेत्र में अभियान चलता रहा और किसी को पता नहीं चला कि कार्र‌वाई किस विभाग ने की। कई दुकानदारों का कहना था कि मेला प्रशासन और छावनी परिषद ने संयुक्त रूप से अभियान चला...