नई दिल्ली, जनवरी 7 -- जस्टिस सुमन कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ले ली है। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के शपथग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पद और गोपनीयता की शपथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई है। पटना के लोकभवन में शपथ समारोह का आयोजन हुआ है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले दिनों ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी। सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा के आलोक में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। यह भी पढ़ें- बिहार में जम्...