प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यू-ट्यूबर ने संगम एक्सप्रेस में सीट का सौदा करने के आरोप में एक टीटीई का वीडियो अपलोड किया है। इस प्रकरण को रेलवे ने संज्ञान में लिया और जांच का निर्देश दिया है। हालांकि, इस वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। एक्स पर जितेंद्र सिंह खरे के नाम से एक यात्री ने रेलवे के अफसरों से शिकायत की है। अपलोड वीडियो में एक सीट के लिए एक हजार रुपये में सौदा होने की बात सामने आई है। वायरल क्लिप में कोच अटेंडेंट कहता है कि वह सिर्फ 100 रुपये लेगा, बाकी टीटीई को दी जाएगी। इस मामले में मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रकरण दो दिन पुराना है। वीडियो के आधार पर अलीगढ़ स्टेशन पर ओवरचार्जिंग में मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। जांच रिपोर्ट के आगे विधिक कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.