प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज। संगम एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रही एक महिला अधिवक्ता का बैग चोरी हो गया। अलीगढ़ जिले के जवां गांव निवासी अधिवक्ता मीनू शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई हैं कि वह संगम एक्सप्रेस के जनरल कोच से अलीगढ़ से सूबेदारगंज की यात्रा कर रही थीं। 25 जून की सुबह करीब 7:30 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब है। बैग में रखा पर्स भी चोरी हो गया, जिसमें 15 हजार रुपये नकद और क्रीम रंग का लावा शार्क मोबाइल फोन था। मीनू शर्मा के अनुसार, हाईकोर्ट में जरूरी कार्य होने के कारण वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं। यह भी पढ़ें- बैग चोरी होने पर महिला ने डेढ़ घंटे रुकवाई ट्रेन काम की व्यस्तता के बाद उन्होंने जीआरपी अलीगढ़ से शिकायत की। मामला प्रयागराज से जुड़ा होने पर केस को जीआरपी प्रयागराज को ट्रा...