वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी-तमिल संगमम् 4.0 के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कला और संगीत की अलौकिक छटा निखरी। गुरुवार की शाम उत्तर और दक्षिण भारत के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से रसिकों को आनंदित किया। नमो घाट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी के अंशुमान महाराज के सुमधुर सरोद वादन से हुई। उनके साथ तबला पर उदय शंकर मिश्रा तथा बांसुरी पर अभिषेक सिंह ने संगत की। दूसरी प्रस्तुति में पं.गणेश प्रसाद मिश्र ने अपनी गायिकी से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। 'दीवाना किए श्याम का जादू डाला रे' और 'आया करे जरा कह दो सवरिया' जैसी रचनाओं ने श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया। समापन 'धन्यभाग सेवा का अवसर पाया.' से किया। उनके साथ तबला पर सिद्धांत मिश्र, सारंगी पर ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.