वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी। काशी-तमिल संगमम् के तहत आए लेखकों एवं मीडिया पेशेवरों के 216 सदस्यों ने सोमवार को प्रयागराज में संगम के पवित्र जल में स्नान किया। तमिलनाडु से आए तीसरे दल के प्रतिनिधियों ने प्रयागराज में मिले प्रेम, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौन्दर्य को अविस्मरणीय बताया। दल के सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस सम्मान और स्नेह से हमारा स्वागत किया गया वह हमेशा स्मरण रहेगा। संगम स्नान मेरे जीवन का सबसे पवित्र अनुभव है। महेंद्र ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें संगम स्नान और बड़े हनुमानजी के दर्शन जैसे दिव्य अवसर प्राप्त हुए। यह अनुभव अनमोल है। प्रयागराज पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.