वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी। काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत महर्षि अगस्त्य वाहन दल ने गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। समूह के आगमन पर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह दिखा। मंदिर के शास्त्रियों ने पुष्पवर्षा, डमरू वादन और वेदघोष के साथ तेनकाशी से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने भी जयघोष के साथ बाबा के समक्ष श्रद्धा अर्पित की। दर्शन के पश्चात मंदिर प्रशासन ने सदस्यों को काशी विश्वनाथ धाम के कॉरिडोर का भ्रमण कराया। भ्रमण पूर्ण होने पर मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में सभी को दोपहर का भोजन कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...