वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी। काशी तमिल संगमम् 4.0 के बहुआयामी कार्यक्रमों के तहत दक्षिण भारत के तेनकाशी शहर से काशी के लिए रवाना हुई महर्षि अगस्त्य कार रैली ने सोमवार को जबलपुर तक का सफर पूरा कर लिया। जबलपुर में यात्री दल ने स्थानीय लोगों के साथ योग सत्र में हिस्सा लिया। यह सत्र नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सिद्धा की ओर से आयोजित था। कार रैली तमिल और भारतीय विरासत में गहराई से जुड़ी पुरानी सभ्यता के रास्तों को फिर से खोजने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। 2 दिसंबर को शुरू हुई यह रैली कुल 2,460 किमी की दूरी तय करके 10 दिसंबर को काशी पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक कार रैली में चेर, चोल, पांड्य, पल्लव, चालुक्य और विजयनगर काल के ऐतिहासिक संबंधों को उजागर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...