प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। संगमनगरी की 203 सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इससे आमजनों को परेशानी हो रही है। बारिश के पहले सड़कों की स्थिति जानने के लिए जब डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सर्वे कराया तो इसकी जानकारी हुई है। जिसके बाद विभागों को तत्काल प्रभाव से इन मार्गों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। आमतौर पर बारिश के दौरान सड़कें उखड़ती हैं, लेकिन इस बार बारिश आने से पहले ही जिले की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। खुद विभागों के सर्वे में यह बात सामने आई है। लोक निर्माण विभाग ने डीएम के निर्देश के बाद जब सर्वे कराया तो सड़कों पर गड्ढे मिले हैं। इसमें अधिकांश ग्रामीण इलाकों के वो मार्ग हैं, जो शहरों को जोड़ते हैं। नैनी, घूरपुर, करछना, ऊंचडीह, उरुवा, हनुमानगंज, सैदाबाद, फूलपुर, हंडिया, थरवई, सहसों इलाके में सड़कों पर अधिक गड्ढे मिले हैं...