ललितपुर, फरवरी 3 -- ललितपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को पाली नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने हिंदुओं को परिभाषित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति बचाने के लिए सकल हिन्दू समाज को मियां-बीबी, वाइफ-हसबेंड व हब्बी और बब्बी की संस्कृति से बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति अपनी बेटियों को सहेलियां बनाएं, जिससे वह लव जिहाद का शिकार न हों। कई बार कहा जाता है हिन्दू शब्द तो कहीं मिलता नहीं है। जो हिन्दुस्थात में जन्मा है वह हिन्दू है। हिन्द भूमि की हम संतान गीत भी सुनाया। जब फ्रांस में जन्मा फ्रांसिस और जर्मनी में जन्मा जर्मन कहलाता है इसलिए हिन्दुस्थान में जन्मा हिन्दू है। अटल जी ने कहा कि हमारे लिए भारत सामान्य भूमि का टुकड़ा नहीं है। हम इसकी संतान हैं...