औरंगाबाद, जनवरी 31 -- औरंगाबाद जिला के प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा के द्वारा शनिवार को चतरा मोड़ के समीप विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राम प्रसाद शर्मा ने की। विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम के मौके पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाने के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार हैं। बढ़ई समाज की पहचान मेहनत, कुशल और निर्माण से जुड़ी हुई है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षित के साथ संगठित होने और आत्म सम्मान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में बढ़ई समाज के युवाओं को पारंपरिक हुनर के साथ आधुनिक शिक्षा तकनीक और डिजाइन से भी जुड़ना चाहिए। यह समाज स्वावलंब...