कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन की लखनऊ में आयोजित नेशनल ज्वेलर्स मीट में कानपुर के सराफा कारोबारियों ने सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि एआईजेजीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहर के वरिष्ठ व्यापारी पंकज अरोड़ा ने कहा कि बदलते वैश्विक व्यापारिक परिदृश्य, नई सरकारी नीतियों एवं तकनीकी नवाचारों के अनुरूप ज्वेलरी उद्योग को स्वयं को निरंतर विकसित करना होगा। उन्होंने संगठित होकर उद्योग के हितों की रक्षा करने, उपभोक्ता विश्वास को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। मनीष वर्मा, विनोद माहेश्वरी आदि व्यापारी रहे। यह भी पढ़ें- बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप ज्वेलरी उद्योग को खुद को ढालना होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...