बिजनौर, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला प्रचार प्रमुख अनुराग ने कहा कि संघ हिंदू समाज का जागरण कर रहा है। हिंदू समाज को अपनी शक्ति को पहचानना होगा। संगठित हिंदू शक्ति के बल पर भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। रविवार को रामलीला मैदान के पास श्री शिव मंदिर लंगोटिया महाराज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता अनुराग ने कहा कि संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार ने स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार किया। संघ ने हिंदू शक्ति के आधार पर अपना काम समाज में किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को विपत्ति में संगठित होकर उसका सामना करना होगा। सनातन धर्म श्रेष्ठ है और हमेशा रहेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संघठन मंत्री सिद्धार्थ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हिंदुओं को संगठित करने के लिए बस्ती मंडल स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.