शामली, मई 27 -- चौसाना। झिंझाना थाना पुलिस ने गौतस्करी, प्रतिबंधित गोवंश के परिवहन और पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल बताए जा रहे संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार कसाना की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में गिरोह का सरगना मुकर्रम पुत्र मुनव्वर निवासी बल्लामाजरा थाना झिंझाना को बताया गया है। पुलिस के अनुसार मुकर्रम अपने साथियों इमरान, सादाब, सावेज, आजम उर्फ सुक्का, अहसान और इस्लाम के साथ मिलकर गौवंश चोरी, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और गौवध के लिए प्रतिबंधित गोवंश के परिवहन जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पुलिस कार्रवाई के दौरान फायरिंग कर फरार होने का प्रयास भी कर चुके हैं।पुलिस का कहना है कि गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा ...