बलरामपुर, जनवरी 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले दो आरोपियों को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच के बाद संगठित अपराध में पहली बार जिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद एसपी विकास कुमार ने कहा है कि इस पूरे गिरोह को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिले में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम धंधरा निवासी केशवराम यादव व मनकौरा काशीराम निवासी श्यामू यादव को शनिवार को थाना देहात की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की टीम से गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ जांच करायी गई। इस दौरान केशव यादव व श्यामू यादव के द्वारा संगठित गिरोह बनाकर तुलसीपुर व आस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.