बदायूं, मार्च 30 -- नगर में मां कर्मा देवी जयंती एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि संगठन से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। संगठन की शक्ति के बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मंत्री ने कहा कि सभी को संगठन बनाना चाहिए और समाज प्रदेश और देश का भला करना चाहिए। उन्होंने समाज के प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्य को सम्मानित किया। नगर विकास मंत्री का विधायक राजीव कुमार सिंह, चेयरमैन पति अनूप गुप्ता ने नगर पंचायत परिषद में रोककर जोरदार फूल माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन ओमवीर राठौर ने किया। चेयरमैन नवाबगंज नीरेंद्र राठौर, अजय पाल राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी राठौर युवा सेना विपिन मोदी, मनोज साहू, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम राठौर, केपी राठौर, आनंद साहू, जसवीर राठौर, महावीर ...