पीलीभीत, जून 4 -- ​पीलीभीत। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में संगठन सृजन और बूथ स्तर पर मजबूती किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने की। बैठक में आगामी सांगठनिक गतिविधियों, बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने सिटिजन इंफॉर्मेशन रिपोर्ट और संगठन सृजन अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत हमें जमीनी स्तर पर जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है और पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुँचाना है। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर पर बढ़ेगी सक्रियता, कांग्रेस ने बनाई चुनावी रणनीति जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बूथ लिस्ट का वितरण भी किया। इस मोकेपर जिला उपाध्यक्ष वासुदेव ठाकुर, पुष्पा गंग...