मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी,निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि पार्टी अब प्रतीकात्मक नेतृत्व नहीं, बल्कि कार्यशील, प्रतिबद्ध और संघर्षशील नेतृत्व को आगे लाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि छह दिनों के भीतर जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को केवल जिला और प्रखंड स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। पर्यवेक्षक ने बताया कि वे एक-एक कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक संवाद करेंगे, ताकि जिल...