रुडकी, जनवरी 23 -- रुड़की। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत उत्तराखंड और हरियाणा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को कुरुक्षेत्र में राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा कर बताया कि शिविर में पार्टी की गांधीवादी विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, सूचना तंत्र, अंतरराष्ट्रीय राजनीति का भारत से संबंध और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर करीब 40 कक्षाएं आयोजित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...