बेगुसराय, अप्रैल 18 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "संगठन सृजन अभियान" के तहत जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं युवा नेता सुमन जीत सुमन को नावकोठी प्रखंड कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर स्थानीय कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पासवान ने कहा कि एक संघर्षशील और ऊर्जावान युवा नेता को प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपना संगठन को नई दिशा देगा। उन्हें विश्वास है कि सुमन जीत सुमन अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ करते हुए संगठन को और सशक्त बनाएंगे। पूर्व अध्यक्ष श्रीराम सिंह, मो. अहमद, शिव शंकर सिंह, चन्द्रशेखर तांती, निशा शर्मा, नवल किशोर सिंह, संतोष यादव, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.