आरा, मार्च 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सोमवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से बैठकें एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से नियुक्त ऑब्ज़र्वर एवं झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से नियुक्त ऑब्ज़र्वर रंजीत वाल्मीकि की उपस्थिति रही। दोनों पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आने वाले समय की संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रमों में तरारी प्रखंड में बैठक का संचालन तरारी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, अंगिआव प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष...