आरा, अप्रैल 19 -- चुनावों से पहले बूथ से प्रदेश तक पार्टी को फिर से मजबूती प्रदान करना मकसद : जिलाध्ययक्ष आरा, एसं। शहर के शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान को जिले में प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूती से पहुंचाने को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान 17 फरवरी से चल रहा है। यह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर हो रहा है और इसका मकसद चुनावों से पहले बूथ से प्रदेश तक पार्टी को फिर से मजबूती प्रदान करना है। बूथ, प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर नई कमेटियां बन रही हैं। इसमें नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों और सिविल सोसाइटी से रा...