आरा, मार्च 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि। संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से भोजपुर जिला कांग्रेस के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर, पूर्व विधायक रामगढ़ (झारखंड) अंबा प्रसाद और प्रदेश ऑब्जर्वर रंजीत वाल्मीकि सोमवार को आरा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इसमें संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा, प्राथमिकता एवं भावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठक की गई। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी जड़ों में होती है। यदि हमारा बूथ स्तर मजबूत, सक्रिय एवं अनुशासित होगा, तो पार्टी की आवाज हर गांव, हर वार्ड और हर घर तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी। संगठन सृजन अभियान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.