मुरादाबाद, मार्च 16 -- स्वदेशी जागरण मंच ने अर्थ को किसी भी संगठन का रक्त बताते हुए संगठन संचालन को इसकी आवश्कता पर बल दिया। दिल्ली रोड पर हुई कार्य योजना की बैठक में राष्ट्रीय सह संयोजक डा. राजीव कुमार ने निधि संग्रह योजना की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इसके बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। सह क्षेत्र संयोजक कपिल नारंग ने निधि संग्रह पर विस्तार से चर्चा की। कुलदीप सिंह ने जिला रोजगार केंद्र की स्थापना एवं एनके संचालन पर कार्य योजना प्रस्तुत की। पूनम चौहान, नीलम जैन और नीरज सोलंकी ने 21 मार्च को नवसंवत्सर पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डा. राजीव कुमार ने नवमनोनीत सदस्यों को बधाई दी। प्रशांत शर्मा, हिमांशु मेहरा, गुरप्रीत सिंह दुआ,अंजू त्रिपाठी,महेंद्र चौहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.