भागलपुर, जनवरी 2 -- पुरैनी। पुरैनी अखेरा चौक स्थित शुक्रवार को लोजपा कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा रामविलास) की संगठन और पार्टी विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। प्रखंड अध्यक्ष सोनू झा की अध्यक्षता में कई सदस्यता ग्रहण की मौके पर पार्टी के पदाधिकारी सहित नए सदस्य को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री दिनेश पासवान ने कहा कि पार्टी मजबूती को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में बैठक किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर डबल इंजन की सरकार के किए गए कार्यों के बारे में गांव टोले मोहल्ले में निवास कर रहे लोगों को अवगत कराना है। पार्टी विस्तार होने से हमारी सरकार मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.