बक्सर, मई 21 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। संगठन विस्तार में लगे जन सुराज की जिला इकाई के नेताओं ने गुरुवार को चौगाईं और केसठ प्रखंडों में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने की। इस दौरान संगठन विस्तार एवं बिहार के बदलाव में जन सुराज के माध्यम से युवाओं की सहभागिता पर चर्चा की गई। बैठक में धनंजय पासवान, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत सम्राट, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा देवी, धनंजय आर्य, विष्णुदत्त तिवारी, विजय पाठक, डॉ जयशंकर सिंह, नजीर खान, मंटू सिंह, अरुण मिश्र, राहुल यादव, कृष्णा सिंह, दुर्गा, दयाशंकर सिंह, पंकज राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...