बरेली, जुलाई 18 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को तुलसी नगर स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत संगठन विस्तार और विधानसभा स्तर पर संगठन की प्रगति की समीक्षा की गई। बरेली मंडल के मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर मेघानंद जाटव ने जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों के संगठन की बिंदुवार समीक्षा की और जुलाई माह के अंत तक सभी संगठनात्मक इकाइयों का गठन पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी जगदीश प्रसाद, श्याम मूर्ति सिंह, बृजलाल बौद्ध, महेंद्र पाल सागर, अजय सागर, समर सिंह गौतम, अरविंद सागर, वेद प्रकाश वाल्मीकि, पप्पू राणा, राहुल गौतम, राजेश सागर, सर्वेश सागर, सुरेंद्र सागर, इस्लाम खान उर्फ राजा सहित विधानसभा...