कन्नौज, दिसम्बर 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मुंसिफी रोड स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने की। उन्होंने संगठन के विस्तार और व्यापारियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान देते हैं। उनके हितों की रक्षा संगठन का परम धर्म है। नगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया, ताकि स्थानीय स्तर पर व्यापारिक मुद्दों का प्रभावी निराकरण हो सके। बैठक में संगठन विस्तार के तहत सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इन नियुक्तियों से संगठन की कार्यक्षमता में वृद्धि की उम्म...