पूर्णिया, अगस्त 11 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा स्थित किसान भवन परिसर में सोमवार को जदयू का एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें संगठन विस्तार के साथ पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा की गई। अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सबा जफर और विधानसभा प्रभारी कमाल अंजुम मौजूद रहे। सम्मेलन में प्रखंड से लेकर पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- Nawada News: संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर भी मंथन किया गया। संगठनात्मक कम...