बरेली, मार्च 7 -- आगामी चुनावों की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जिला और महानगर स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बरेली की जिला, महानगर और आंवला इकाइयों की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। पर्यवेक्षकों ने चयन समिति के साथ बैठक कर 21 सदस्यीय पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। चयनित नामों को लिफाफे में बंदकर पर्यवेक्षक अपने साथ लखनऊ ले गए हैं। प्रदेश नेतृत्व से अंतिम मुहर लगते ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद से ही जिला और महानगर स्तर पर नई कार्यकारिणी गठित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई थी। इसी सिलसिले में गुरुवार रात पर्यवेक्षक बरेली पहुंचे और जिला, महानगर तथा आंवला इकाइयों के गठन को लेकर मंथन किया। जिला और महानगर इकाई के ...